फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस पर लगाया किन्नर के साथी का मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के दिलशाद निवासी किन्नर शबाना के साथी की मोबाइल को पुलिस ने सर्विलांस पर लगा दिया है। साथी किन्नर के घर से जेवर नगदी सहित करीब 40 लाख का माल लेकर भाग गया था। तहरीर पर पुलिस ने घर पर जांच पड़ताल भी की।

मोहल्ला दिलशाद नगर में किन्नर शबाना कई साथियों के साथ रहती हैं। करीब दो साल से उनके साथ फरीदाबाद निवासी किन्नर राधिका उर्फ संदीप भी रह रहा था। शबाना ने बताया कि मंगलवार सुबह वह साथियों के साथ नेग मांगने गई थी। घर पर राधिका अकेली थी। मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से लग दी थी। शबाना ने बताया कि मौका देखकर किसी समय राधिका ने उसके बैग से चाभी निकाल ली। साथियों के घर से निकलने के बाद उसने शबाना के बैग से करीब 20 लाख रुपये, आधा किलो सोने के जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शबाना ने बताय कि मोहल्ले के एक लड़के से कुंडी खुलवाकर राधिका भाग निकली। रात करीब 10 बजे मोहल्ले के एक लड़के ने सूचना दी कि राधिका का साथी बैग लेकर कहीं गया है। शबाना घर पहुंची तो रुपये और जेवर वाला बैग गायब था। राधिका का मोबाइल मिलाया लेकिन वह स्विच ऑफ था। इसके बाद उसे ढूंढा गया लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। दरोगा लक्ष्मण स्वरूप ने मामले की जांच की और किन्नरों से पूछताछ की। शबाना के रुपये सम्मेलन के लिए जिले भर के किन्नारों से जमा किए गए थे।



सर्विलांस पर लगाया किन्नर के साथी का मोबाइल
जेवर, नगदी सहित 40 लाख का माल लेकर भाग गया था साथी
क्रासर
किन्नर की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
फोटो-19- घटना की जानकारी देती किन्नर शबाना (सिर पर चुनरी डाले)।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें