फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दिनदहाड़े 60 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाल, भगवानपुर
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दिनहदाड़े एक महिला से हजारों की नकदी लूट ली। वारदात के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश आसानी से फरार हो गए। लूट की घटना से पुलिस में खलबली मच गई। आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र में बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से हजारों की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बुधवार को चोली सहाबुद्दीन गांव निवासी चंपा देवी छुटमलपुर स्थित बैंक से पैसे निकालने गई थीं। महिला ने बैंक से 60 हजार रुपये की नकदी निकाली और रकम को थैले में रखकर ऑटो से गांव जा रही थीं। ऑटो से उतरने के बाद चंपा देवी अभी कुछ दूर ही गईं कि पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला उनसे छीन लिया और मौके से फरार हो गए। चंपा देवी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद लोगों ने लूट की सूचना थाने में दी। आननफानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला से मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद महिला के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए आसपास तलाशी अभियान के साथ फुटेज की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें