फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घरों में लगी आग, लाखों का सामान राख

Thu, 14 Apr 2016 12:04 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सढ़ियापुर बांगर में बुधवार की दोपहर झोपड़ीनुमा 12 ग्रामीणों के घरों में आग लग गई। इससे कई लाख रुपये कीमत की संपत्ति जलकर राख हो गई। करीब तीन घंटे बाद ग्रामीण की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इस दौरान एक ग्रामीण झुलसकर घायल हो गया, जबकि दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया। कटरी इलाके के गांव सढ़ियापुर बांगर निवासी अमरनाथ, नंदलाल, दयाराम, सूबेदार, सुनील, चेतराम, बबलू, नवीन, प्रदीप समेत 12 ग्रामीणों के घरों में आग लग गई।
विज्ञापन


बताते हैं कि सबसे पहले सूबेदार के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग ने पड़ोसियों के घरों को भी चपेट में ले लिया। लपटें देख ग्रामीण ट्यूबवेल चालू कराकर आग बुझाने में जुट गए। आग से घरों में रखा गेहूं, चावल, कपड़े, दालें, बरतन, चारपाई व अन्य गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों की चपेट में आकर दयाराम की कोठरी में रखा कई क्विंटल भूसा भी जलकर राख हो गया।

वहीं नंदलाल की भैंस जिंदा जल गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं सुनील कुमार की गाय भी जलकर मर गई। आग बुझाने के प्रयास में ग्रामीण सूबेदार भी झुलस गया। प्रधान कन्हैयालाल ने बताया कि आग लगने की सूचना देने के बावजूद समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। इस कारण आग बुझाने में देरी हुई। लेखपाल अमित मिश्रा ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन कर लिया गया है।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान अब तक करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का सामान जलने का अनुमान लगाया गया है। उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि आग की जानकारी होते ही तहसीलदार सदर राजेश कुमार को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें