फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी से निकाह कराने की लिए चौकी में लगी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई की जगह चौकी पुलिस उसके साथ ही खड़ी होती नजर आई। दुष्कर्म पीड़िता और उसके पिता का आरोप है कि चौकी पुलिस ने आरोपी के साथ जबरन निकाह कराने का दबाव बनाया। पीड़िता के हंगामा करने पर चौकी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



मामला मानीमऊ चौकी के एक गांव का है। यहां एक युवती की शादी तय होने के बाद एक युवक ने 25 मार्च को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने होने वाले पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्हें बताया कि वह अब उसके साथ निकाह करने जा रहा है। इससे उसकी शादी टूट गई। गुरुवार सुबह वह पिता के साथ चौकी पहुंची। यहां उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर चौकी पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों को बुलाकर समझौते के लिए पंचायत शुरू कर दी। यहां पीड़िता ने जमकर हंगामा किया। पीड़िता ने बताया कि चौकी पुलिस आरोपी के साथ जबरिया निकाह कराने का दबाव बना रही है। उधर, दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप के बाद भी पुलिस ने न तो पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। चौकी पर तैनात उप निरीक्षक राहुल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता पर किसी ने भी निकाह का दबाव नहीं बनाया है। आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दुष्कर्म के आरोपी से निकाह के लिए चौकी में लगी पंचायत
पीड़िता और उसके पिता का आरोप, चौकी पुलिस ने जबरन निकाह कराने का बनाया दबाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें