फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में घायल अवस्था में तड़पता मिला अन्ना मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। क्षेत्र के दलापुरवा के समीप पनगवां निवासी श्रीप्रकाश गुप्ता के आलू के खेत में अन्ना मवेशी घायल अवस्था में शनिवार सुबह तड़पता मिला। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। युवाओं ने चारे पानी की व्यवस्था की।
विज्ञापन



ग्रामीणों का आरोप है कि किसी ने धारदार औजार से रात में जानलेवा हमला किया है। इससे मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने शरारतीतत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। अमोलर गांव के शारुन, अर्जुन, कदीर, शब्बाल, मंगल सिंह विवेक ने चारे पानी की व्यवस्था की। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह व पशु चिकित्साधिकारी तालग्राम डॉ. विकराल सिंह मौके पर पहुंचे। मवेशी को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रैक्टर ट्राली से पशु चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस मवेशी को घायल करने वाले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


खेत में तड़पता मिला घायल अन्ना मवेशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें