फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी से जिले में मनोरोग चिकित्सक की तैनाती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिर्वा। संपूर्ण समाधान दिवस में उप्र व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को प्रार्थनापत्र देकर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक तैनात कराने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि शस्त्र लाइसेंस के आवेदन में मनोरोग चिकित्सक का प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया गया है, जिले में मनो चिकित्सक न होने से आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

गपचारियापुर गांव के अनंतराम ने निर्माण में बाधा डालने, अलीनगर के उपेंद्र, गुलेरिया के पातीराम, इंद्रानगर की पूजा, मनीपुर्वा के तेजपाल, झबरा के रामरतन जमीन पर कब्जा करने की शिकायतें कीं। डीएम ने फरियादियों को दी जाने वाली पीली पर्ची काउंटर का भी निरीक्षण किया। कुल 19 शिकायतें आईं, जिसमें एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसपी अमरेंद्र प्रसाद, सीओ सुबोध कुमार, कोतवाल आमोद कुमार, विजय बहादुर मौजूद रहे। समधान दिवस के बाद डीएम ने कोतवाली कर निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली की बाउंड्रीवाल निर्माण का शिलान्यास भी किया। बाउंड्रीवाल समाजसेवी अजय चतुर्वेदी बनवा रहे हैं।
विज्ञापन



छिबरामऊ कोतवाली में 9 शिकायतें आईं इसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। ज्यादातर शिकायतें जमीन पर कब्जे की रहीं। उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने शिकायतें सुनीं। सिकंदरपुर के भगत सिंह नगर निवासी जुल्फिकार, नगर के नार्मल रोड निवासी मुन्नी देवी, खोजीपुर निवासी सतीश, तुलसीपुर जाफराबाद निवासी मुन्नी देवी, हरिनगर सिकंदरपुर निवासी रानी पत्नी अमर सिंह ने जमीन से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई।
निगोह खास के खुशीलाल ने गेहूं की फसल पर कब्जा करने, लोधापुर निवासी प्रतापनारायन दुबे ने जमीन की पैमाइश के लिए प्रार्थनापत्र दिया। कोतवाल संतोष कुमार व्यास सहित क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुरसहायगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में आईं छह शिकायतों में एक भी नहीं निपटी। यहां भी जमीन पर कब्जे की शिकायतों की भरमार रही। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने शिकायतें सुनीं। तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार, दो शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण हुआ। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह को पलरी के टीकाराम पुत्र प्यारेलाल ने गांव के अंकित पुत्र सोवरन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। त्यौर के यदुनाथ पुत्र शंकर ने कमलसिंह, कप्तान के खिलाफ जमीन कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। लेखपाल मोनिका मिश्रा, पिंकी यादव, रशिम शाक्य, अनीस , सुरेंद्र पाल, दरोगा ज्ञानसिंह, रामखिलाड़ी, स्वदेश मौजूद रहे।


अस्पतालों में मनोचिकित्सक की तैनाती कराएं
संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर व्यापारियों ने की डीएम से मांग
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या 25 : फरियादियों को दी जाने वाली पीली पर्ची देखते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें