तिर्वा। मेडिकल कालेज मे ड्यूटी कर रहे सफाई कर्मी की अचानक हालत बिगड़ गई। जब तक सहयोगी उसे इमरजेंसी वार्ड ले गए। तब तक उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज परिसर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कालेज प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन देने के बाद परिजनों का आक्रोश शांत हुआ और शव लेकर घर लौट गए।
राजकीय मेडिकल कालेज मे हर्ष इंटरप्राइजेज आउटसोर्सिंग कंपनी के तहत वार्ड ब्वाय सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी कार्यरत है। कोतवाली क्षेत्र के गांगेमऊ गांव निवासी 35 वर्षीय साबिर अली पुत्र इस्माइल यहां सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। कुछ दिनों से वह बीमार चल रहा था। मंगलवार को भी वह बीमारी की हालत में ओपीडी में ड्यूटी कर रहा था। दोपहर करीब दो बजे के बाद उसने दवा खाई थी। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और बेहोश होकर गिर गया। ओपीडी में कार्य कर रहे अन्य वार्ड ब्याय और सुरक्षा कर्मियों ने उसकी हालत को देखकर आनन-फानन इमरजेंसी वार्ड में ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मुआवजे को लेकर हंगामा काटने लगे।
मौके पर पहुंचे प्राचार्य डाक्टर ज्ञानेंद्र कुमार व सीएमएस डाक्टर दिलीप सिंह ने परिजनो को धैर्य बांधाते हुए उन्हें 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की। इसके अलावा सीएमएस ने परिवार के एक व्यक्ति को मेडिकल कालेज में नौकरी दिलाने के साथ आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए।
मेडिकल कालेज में सफाई कर्मी की मौत, हंगामा
क्रासर
- आर्थिक सहायता की मांग को लेकर परिजनों ने मेडिकल कालेज में करीब एक घंट किया हंगामा
- आर्थिक सहायता और परिवार के सदस्य को नौकरी मिलने के आश्वासन पर शांत हुए परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 31केएनजेपी 31-रोते बिलखते मृतक के परिजन।