फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला बारुद की सूचना पर पहुंची पुलिस को मिले पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज।
गश्त कर रही चीता पुलिस को कुछ लोगों ने रंजिश में गांव के एक घर में बड़ी मात्रा में गोला बारूद होने की झूठी सूचना दी। तलाशी पर पटाखे मिलने के बाद पुलिस ने वृद्ध को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार को सदर कोतवाली की चीता पुलिस बाइक से क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी कुछ ग्रामीणों ने गुमटिया गांव में रहने वाले 62 वर्षीय राम गोपाल के घर में गोला बारूद की सूचना सिपाहियों को दी। राम गोपाल के घर पर पहुंचे सिपाहियों ने तीन पटाखे बरामद कर कोतवाली जमा कर दिए। उधर, ग्रामीणों ने क्षेत्र में राम गोपाल के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान मिलने की अफवाह फैला दी। कोतवाल आमोद कुमार शाम को गुमटिया गांव पहुंचे और तलाशी लेने के बाद राम गोपाल को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उसने बताया कि बीते साल उसके बेटे की शादी में तीन पटाखे बच गए थे। वह उसके घर में रखे थे। चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने उसे फंसाने के लिए पुलिस को गोला बारूद की झूठी सूचना दी। कोतवाल ने बताया कि छानबीन कर झूठी सूचना और अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
गोला बारूद की सूचना पर पहुंची पुलिस को मिले पटाखे
- पुलिस ने घर से पटाखे बरामद कर वृद्ध को हिरासत में लिया
- वृद्ध ने बताया कि बेटे की शादी में तीन पटाखे बच गए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें