फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब मिलने पर ठेका सीज, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। नकली शराब मिलने के बाद अधिकारियों ने ठेका सीज कर दिया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने शराब बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।

मंगलवार की देर रात आबकारी निरीक्षक महेंद्र कौशल, एसडीएम डा. अरुण सिंह और कोतवाल आमोद कुमार ने नेरा में स्थित देशी शराब ठेका पर छापा मारा था। अभिलाष पुत्र अनंत कृष्ण अग्निहोत्री, सौरव अग्निहोत्री निवासी ठठिया, अतुल कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी उग्गापुरवा को नकली शराब बनाकर शीशियों में भरते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से नकली होलोग्राम व यूरिया और नकली शराब बनाने के उपकरण व केमिकल के साथ 148 खाली क्वार्टर बरामद किए थे। बुधवार को एसडीएम सदर और आबकारी निरीक्षक ने लाइसेंस निरस्त कर शराब ठेका सीज कर दिया। वहीं, कोतवाल आमोद कुमार ने अभिलाष, अतुल कुमार और सौरभ को जेल भेज दिया।

- देर रात आबकारी निरीक्षक समेत एसडीएम व कोतवाल ने की थी छापेमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें