फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 माह बाद कोर्ट के आदेश पर लिखा भाई को गायब करने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। भाई की हत्या कर शव गायब करने के मामले में मृतक की पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 22 माह बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। कस्बा के मोहल्ला अफसरी निवासी अनुष्का यादव ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसका एकलौता भाई मोहित कुमार भाभी रेनू और बच्चों के साथ मोहल्ला रामगंज में अलग रहता था।
विज्ञापन


आरोप है कि बीते 2 सितंबर 2015 को सुबह नौ बजे भाभी रेनू कानपुर नगर के कल्याणपुर निवासी अपनी मां सरोज, राज बहादुर, उत्सव, रेवत, कानपुर देहात के रसूलाबाद के महापुरवा निवासी विनोद, कानपुर शहर के ककवन के ग्राम मौजमपुर निवासी बलवीर सिंह, भूरा यादव घर आए और भाई मोहित को लेकर चले गए। भाई के पास पांच लाख रुपये की नगदी थी उनके साथ गई भाभी रेनू के पास भी लाखों रुपये के जेवरात थे। दर्ज कराए मुकदमे में अनुष्का ने कहा है कि पांच माह बाद भाभी रेनू वापस आ गई लेकिन जब उसका भाई नहीं आया पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उक्त लोगों ने उसके भाई की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। जिस पर वह गुरसहायगंज कोतवाली गई और घटना से पुलिस को अवगत कराया लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर उसने कोर्ट के आदेश पर उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें