फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र बनवाने पर 43 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर सिंचाई विभाग में दैनिक श्रमिक कर्मचारी होने का दावा करने वाले 43 लोगों के खिलाफ लिपिक ने मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन



शुक्रवार को सिंचाई विभाग खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात सत्यपाल ने सदर कोतवाली में 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सत्यपाल ने बताया कि इन लोगों ने फर्जी ढंग से सिंचाई विभाग में सींचपाल, मुंशी और अमीन के पद नौकरी पाने के लिए नियुक्ति पत्र तैयार कराया है। यह लोग विभाग में दैनिक श्रमिक कर्मचारी का दावा कर रहे हैं। 28 फरवरी 2015 को विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर मतदाता सूची कार्य में ड्यूटी करने का उल्लेख कर रहे हैं। इन लोगों से सिंचाई विभाग के किसी भी अधिकारी का संपर्क नहीं रहा है। यह लोग फर्जी दस्तावेजों को लगाकर हाईकोर्ट में रिट दायर कर रहे हैं। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
विश्व दीपक सिंह, मोनी सिंह, नेहा सिंह, शीलू सिंह, सौरभ सिंह, वीरेंद्र विक्रम सिंह, देवांश राठौर, गौरव कटियार, अनूप सिंह, अवनींद्र सिंह, सपना सिंह, अमित कुमार, सुशील कुमार, आदर्श कटियार, सौरभ यादव, रोहितेश सिंह, धनश्याम, अवनेश कुमार, बृजेश कुमार, विमल यादव, अभिनाश कुमार, विपिन यादव, शिवम सौराष्ट्री, दीपक तिवारी, अजय कुमार, पंकज, पूजा देवी, ज्योति सक्सेना, कुलजेश, अवनीश कुमार, योगेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, मो. नाजिम हुसैन, मो. अफसर, दुर्गेश कुमार, रजनीश कुमार, नीरज कुमार, शोभित दीक्षित, प्रवीन कुमार, अनिल कुमार, मोहित श्रीवास्तव और रामसेवक समेत 43 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


फर्जी नियुक्ति पत्र बनवाने में 43 पर एफआईआर
आरोपियों पर फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर सिंचाई विभाग में दैनिक श्रमिक का दावा करने पर आरोप, कोतवाली पुलिस ने लिपिक की तहरीर पर 43 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें