फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चालक व खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराकर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पलट गया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। घायलों को एनसीसी व यूपीडा गश्ती दल ने बाहर निकाला। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



एनसीसी कर्मचारियों ने बताया कि फतेहाबाद निवासी पवन कुमार उर्फ अवधेश (32) पुत्र मलखान सिंह उर्फ नानक चंद्र, हेल्पर आगरा के थाना कामारोल जनारा निवासी कृष्ण पाल सिंह (22) पुत्र हरदेव सिंह के साथ जयपुर से मार्वल की डस्ट व केमिकल पाउडर की बोरियां लादकर 22 चक्का ट्रक से कानपुर चौबेपुर फैक्टरी में ले जा रहे थे। मंगलवार की सुबह पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के मुसाफिरपुर गांव के सामने चालक को झपकी आने से ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। एनसीसी गश्ती टीम के अजय सिंह, प्रदीप, राजेंद्र, शैलेश, धर्मेंद्र व यूपीडा गश्ती दल गाड़ी नंबर आठ के हवलदार महावीर, रामगोपाल, रमेश चंद्र, रंगलाल ने शीशा तोड़कर वाहन में फंसे चालक व हेल्पर को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें