फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 332 लीटर अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में जिले में छापेमारी अभियान जारी है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 332 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 11 क्विंटल लहन व तीन भट्टियों को नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब को लेकर आबकारी अधिकारी रामसजीवन विभिन्न थानाक्षेत्रों में छापेमारी अभियान चालू किए हैं। उन्होंने बताया कि छापेमार कार्रवाई में 332 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। 11 क्विंटल लहन नष्ट कराया है। तीन अवैध भट्ठियों को बर्बाद किया गया है।

आबकारी अधिकारी ने बताया शनिवार को जनपद के छह थानाक्षेत्रों में छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें कोतवाली क्षेत्र में भिलावां निवासी लल्लू को दस लीटर, कुछेछा के लालाराम को पांच लीटर, रमेड़ी निवासी बृजेश कुमार को आठ लीटर, सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कैथी निवासी बाबूलाल को पांच लीटर, शंकरपुरवा निवासी भागवत को दस लीटर शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन


जबकि राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना निवासी संतोष व गीता को दस लीटर, कैथा निवासी सुगम सिंह को साढ़े छह लीटर, सिसोलर के गढ़ा निवासी मूलचंद्र को 15 लीटर, जरिया के जिटकरी के फूल सिंह को 20 लीटर तथा चिकासी के सुरजन को दस लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। इन सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


आबकारी और पुलिस ने चलाया सघन अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें