फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सराफा दुकान और गैस एजेंसी के ताले तोड़ की लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समधन। कस्बे में शनिवार की रात चोरों ने गैस एजेंसी और सराफा की दुकान को निशाना बनाया। गैस एजेंसी का शटर तोड़कर नगदी और गैस-चूल्हा आदि ले गए। वहीं, सराफा की दुकान का शटर तोड़कर कई हजार कीमत के जेवर उठा ले गए। उधर, मलिकपुर में दीवान सिंह की टेंट की दुकान और किराना दुकान का ताला तोड़ा, लेकिन कुछ ले जाने में असफल रहे।
विज्ञापन

कस्बा स्थित भारत गैस एजेंसी का शटर तोड़कर चोर गोलक मे रखा करीब 12 हजार रुपये नगद व गैस चूल्हा, रेगुलेटर समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। गैस एजेंसी के कर्मचारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं, मलिकपुर रेलवे क्रासिंग फाटक के पास मुख्य बाजार में समधन निवासी नायाब खां की सराफा दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी में रखी आठ सौ ग्राम चांदी व सोलह ग्राम सोने के जेवरात साथ ही गोलक में रखी करीब आठ हजार की नगदी चोरी कर ले गए। सराफा दुकानदार नायाब खां ने गुरसहायगंज कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, इसके अलावा मलिकपुर में दीवान सिंह की टेंट की दुकान के ताले तोड़े और किराना दुकानदार मुकीम की दुकान के ताले तोड़े, लेकिन चोरी नहीं हुई।
एक ही रात चोरी की कई घटनाओं से दुकानदारों में दहशत है। दुकानदार मनोज कुमार, विपिन कुमार, शैलेंद्र सिंह, मान सिंह, बबलू यादव, रामनरेश, राहुल यादव, आमिर अली, कुलवीर सिंह, शमशुल अली, इंद्रपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, घुन्ना यादव, सुभाष, मोहित कुमार ने गुरसहायगंज कोतवाल नागेंद्र पाठक से समधन रामाश्रम तक पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें