फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में दो गांव के चार घरों में चोरी

विज्ञापन
गदनपुर ठठिया में खेत में मिले सामान को देखते पुलिस कर्मी और ग्रामीण। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
नजरापुर। जिले में नए पुलिस कप्तान को चोरों ने न सिर्फ सलामी बल्कि चुनौती भी दे दी है। मंगलवार रात चोरों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनपुर ठठिया में तीन मकानों और सहिल्लापुर में एक मकान को निशाना बना लिया। चारों जगहों से चोरों ने सात लाख के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी पर एसओजी, क्राइम ब्रांच और सदर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सहिल्लापुर निवासी नन्हेलाल बाथम खेती करते हैं। उनका पुत्र अजीत एक कोल्ड स्टोर में काम करता है। नन्हेलाल रविवार रात परिजनों के साथ छत पर सोए थे। रात लगभग साढ़े 12 बजे घर पहुंचे अजीत ने मेन गेट खुला देखा तो अंदर गया। अंदर एक कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। इस पर उसने अन्य परिजनों को बुलाया। नन्हेलाल के मुताबिक चोर घर से फ्रिज, सिलिंडर, इंडेक्शन और कपड़ों से भरा बक्सा उठा ले गए।
सदर कोतवाली के ही गांव गदनपुर ठठिया निवासी अनित दुबे उर्फ टिल्लू भाजपा के जलालाबाद मंडल के पूर्व अध्यक्ष हैं। वे खेती करते हैं। मकान के बरामदे में पूरा परिवार मंगलवार रात सोया था। पीछे की दीवार से घर में घुसे चोरों ने कमरे की सेफ में रखे एक लाख चालीस हजार रुपये, कुछ अभिलेख और दो कारतूस चोरी कर लिए। सुबह घटना का पता चलने पर सनसनी फैल गई। जांच के दौरान कुछ अभिलेख, दो कारतूस और पुराने सिक्के गांव से कुछ दूर स्थित एक खेत में पड़े मिले। इसी गांव के पवनेश कुमार की जसपुरापुर सरैंया में स्टेशनरी की दुकान है। उनकी पत्नी उमादेवी स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। इनके घर से चोरों ने चालीस हजार रुपये और लगभग ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर, जिनमें झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल शामिल हैं, चोरी कर लिए। सारा सामान सेफ में रखा था। इसी गांव के दिनेशचंद्र खेती करते हैं। इनके घर से भी चोरों ने सेफ और बक्से से जंजीर, मंगलसूत्र, अंगूठी, गुलशन पट्टी के अलावा 30 हजार रुपये भी पार कर दिए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें