फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी खरीद केंद्र से 100 पैकेट धान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। बेखौफ चोरों ने सरकारी धान खरीद केंद्र को निशाना बनाया। टूटी खिड़की से घुसकर चोरों ने 100 पैकेट धान पार कर दिए। बुधवार सुबह इसकी जानकारी होने पर धान खरीद केंद्र सचिव और कर्मचारियों के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव में किसानों की धान खरीद के लिए सहकारी समिति की ओर से धान खरीद केंद्र खोला गया है। मंगलवार रात खरीद केंद्र के गोदाम की टूटी पड़ी खिड़की से चोर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद यहां रखे धान के 100 पैकेट चोरी कर लिए। बुधवार सुबह जब सचिव हाकिम सिंह और कर्मचारियों को धान चोरी की जानकारी हुई तो होश उड़ गए। सचिव ने बताया कि करीब 50 क्विंटल धान चोरी हो गई। इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। इसके बाद सचिव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। एएपी अरविंद कुमार ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें