फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी सेंटर संचालक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के मोहल्ला असालत नगर में रहने वाले साड़ी सेंटर संचालक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसकी मौत जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के मोहल्ला असालत नगर निवासी मनीष (32) ने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसकी पत्नी रचना छत पर पहुंची, तो उसे फंदे से लटका हुआ देखा। परिजन उसे फंदे से उतारकर सौ शैया अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मनीष की शादी तीन साल पहले कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी रचना के साथ हुई थी। पीपल चौराहे पर उसका साड़ी सेंटर है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके शव पर मां मिथलेश व पत्नी रचना का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के छह माह की एक बेटी भी है। आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं लग सका है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
20 दिन पहले हुई थी पिता की मौत
मोहित के पिता राधेश्याम की मौत 20 दिन पहले ही बीमारी के चलते हुई थी। पिता की मौत के बाद घर में बड़े होने के कारण जिम्मेदारी उसी पर थी। परिजन अभी पिता की मौत के सदमे से बाहर भी नहीं आ पाए थे कि बेटे की मौत ने एक और गहरा घाव दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें