फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से खाई में गिरी बाइक, मामा की मौत

विज्ञापन
श्रवण (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। सौरिख में लकड़ी देखने के लिए जा रहे लकड़ी कारीगर की बाइक पिकअप की टक्कर से खाई में जा गिरी। हादसे में मामा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भांजे को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला खैरबंध निवासी श्रवण (27) भांजे मोनू (17) के साथ सौरिख में लकड़ी देखने के लिए बाइक से जा रहा था। बाइक चला रहे श्रवण ने हेलमेट नहीं पहना था। तालग्राम रोड पर जैसे ही वह गधइया ऊसर गांव के सामने पहुंचा, तभी उधर से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक खाई में जा गिरी। हादसे में मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बेटे के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने श्रवण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें