फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। थानाक्षेत्र के पुरानी ठठिया में गांव से बाहर लगे आम के पेड़ से अविवाहित युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि युवक शराब का लती था। उसे घरवाले शराब पीने से रोकते थे। इससे वह नाराज रहता था। इसी वजह से उसने अपनी जीवन लीला समाप्त की है।
विज्ञापन

पुरानी ठठिया निवासी विक्रम (22) पिता श्रीनारायण के साथ मजदूरी करता था। सोमवार की शाम करीब छह बजे विक्रम घर से ठठिया जाने की बात कह कर निकला था। कुछ देर बाद गांव के बाहर लगे पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विक्रम के परिजनों को दी, तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी कुछ देर बाद वहां पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चाचा रमेश चंद्र ने बताया कि विक्रम शराब का लती था। इस कारण फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। विक्रम की अविवाहित था। थाना प्रभारी प्रयाग नरायण बाजपेयी का कहना है कि विक्रम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें