तिर्वा। कस्बे के शास्त्री नगर में अकेले रहने वाले अधेड़ ने फांसी लगा ली। सुबह पड़ोसियों ने कमरे में शव लटकता देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शास्त्री नगर निवासी सलीम (47) गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब एक साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। एक माह पूर्व ही सलीम घर लौटा था। वह अपने घर में अकेले रहता था। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने खिड़की से उसके कमरे में उसका शव लटकता देखा। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि सलीम ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसकी पत्नी को घटना की जानकारी दी गई है। (संवाद)