फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र तमंचा लेकर पहुंचा विद्यालय, दूसरे के बैग में मिले कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा कस्बे के एक नामचीन विद्यालय के छात्र के बैग से तमंचा मिला। बात प्रधानाचार्य तक पहुंची। छानबीन में उसी कक्षा के दो अन्य छात्र भी शामिल मिले। बाद में तीनों को विद्यालय से घर ले जाकर इनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

तीनों छात्र कक्षा 11 में पढ़ते हैं। तिर्वा कस्बे के इस विद्यालय में पिछले कुछ दिनों से कक्षा 11 के तीन छात्रों का व्यवहार अन्य विद्यार्थियों के प्रति बदल गया था। बात-बात पर तैश में आने के साथ सीधे विद्यार्थियों को परेशान करना शुरू कर दिया था। इसी बीच कुछ पीड़ित छात्रों ने देखा कि समूह के एक छात्र के पास तमंचा है। दूसरे के पास कारतूस और तीसरे को उन दोनों की शह है। बात शिक्षकों से होते हुए प्रधानाचार्य तक पहुंची।
प्रधानाचार्य ने तुरंत कक्षा 11 के विद्यार्थियों के बैग की तलाश कराई। एक छात्र के बैग से तमंचा मिला। दूसरे के बैग में दो कारतूस मिले। कारतूस असली थे। पूछताछ करने पर एक अन्य छात्र के भी इसमें शामिल होने की बात सामने आई। प्रधानाचार्य तीनों को इनके घर ले गए। अभिभावकों को हिदायत दी गई कि उनके बच्चों की वजह से विद्यालय का माहौल खराब हुआ है। पुलिस से शिकायत नहीं की जा रही है। अब बच्चों को विद्यालय न भेजें। साल खराब न हो, इसके लिए परीक्षा देने के लिए सहूलियत दी जाएगी। इसके बाद विचार होगा कि इन्हें विद्यालय में नामांकित रहने दिया जाए या नहीं। दूसरी ओर कोतवाल शैलेंद्र मिश्र का कहना है कि विद्यालय या किसी अन्य ने थाने में इसकी कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें