फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। पवनी उठाकर (गमी के बाद त्योहार उठाना) लौट रही महिला की बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। बाइक पर सवार मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी लाखन सिंह की पत्नी कांती देवी (55) गांव के सत्यम व उसकी मां गंगादेवी के साथ औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक रिश्तेदार के घर में पवनी उठाने के लिए गईं थीं।
शनिवार को तीनों बाइक से लौट रहे थे। एरवा कटरा ब्लॉक के पास तेज रफ्तार वाहन ने सत्यम की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कांती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सत्यम व उसकी मां का सीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। कांती की सिर पर चोट लगने से मौत होने की बा त पुलिस ने कही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें