गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज में आलू उतार कर वापस जा रहे ट्रैक्टर चालक से कुछ लोगों ने मारपीट कर 90 हजार रुपये व ट्रैक्टर छीन लिया। घटना 28 फरवरी की है। ट्रैक्टर चालक ने गुरुवार को कोतवाली में अर्जी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के उमरायपुरवा गांव निवासी संजीव कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को ट्रैक्टर ट्राली पर आलू के पैकेट लादकर एक कोल्ड स्टोरेज में वह गया था। वहां से वापस आ रहा था, तभी मलिकपुर गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ लोगों ने जबरदस्ती ट्रैक्टर को रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर जेब से 90 हजार रुपये व ट्रैक्टर छीन कर मौके से फरार हो गए। संजीव के मुताबिक लूटपाट करने वालों में दो को उसने पहचान लिया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।