फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कक्षा नौ में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ सामूूहिक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। परिजनों के साथ पहुंची पीड़िता ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने सोमवार को एएसपी अरविंद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि 26 फरवरी 2022 को वह कोचिंग से लौट रही थी। इस दौरान तीन युवकों ने सुनसान रास्ते पर उसे रोककर दबोच लिया। इसके बाद खेतों की ओर ले जाकर सामूूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद से कई बार आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर छेड़खानी की। चार मार्च को उसने परिजनों को यह बात बताई। पिता और भाई जब आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे तो मारपीट की। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें