फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों ठगने वाले प्रबंधक के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मधुर बीमा पॉलिसी चलाकर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का गबन करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी संजय शाक्य के घर पर पुलिस ने कुर्की की है। कार्रवाई रविवार देर रात तक चली।
विज्ञापन

रविवार को उपनिरीक्षक ओमबाबू तिवारी ने मोहल्ला भैनपुरा स्थित संजय शाक्य के आवास पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि संजय शाक्य ने मधुर बीमा पॉलिसी चलाकर अपने तमाम एजेंट बनाए थे। जिनके माध्यम से वसूली की गई।
उसके बाद उसने अपनी एक कंपनी बना ली और एजेंटों को अपनी कंपनी की रसीद देने लगा। इसकी जानकारी जब बीमा कंपनी के उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो कानपुर एलआईसी के प्रबंधक योगेश चंद ने संजय शाक्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

हाजिर न होने पर पुलिस ने 82 की कार्रवाई की थी। रविवार को उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है, जो देर रात तक जारी है। उसके घर में मिले सामान की सूची तैयार की जा रही है। बता दें कि नगर के कई एजेंट इसके साथ काम कर रहे थे। इसके कारण आज भुखमरी की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें