फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पुल के पास पलटी, दूल्हा समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। दुल्हन विदा कराकर लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो रविवार को ग्राम बेहटा रामपुर में ईशन नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे दूल्हा समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को छिबरामऊ सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

छिबरामऊ थाना क्षेत्र के भौराजपुर निवासी मान सिंह कठेरिया शनिवार को पुत्र रजनेश की बारात लेकर सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम अरुहो गए थे। रविवार दोपहर बाद वह दुल्हन को विदा कराकर बोलेरो कार से घर लौट रहे थे।
तभी रास्ते में ग्राम बेहटा में ईशन नदी पुल के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे रजनेश, मान सिंह, अनिकेत व दिगंबर घायल हो गए, जबकि दुल्हन बाल-बाल बच गई। राहगीरों की की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ भेजा। वहीं दुल्हन के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचकर उसे अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें