छिबरामऊ। मेरापुर गढ़िया गांव में सेवानिवृत्त ऑपरेटर को गोली मारकर घायल करने में पुलिस ने बारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जमीन के विवाद में भाइयों के बीच हुए संघर्ष में गोली मारी गई थी। इस मामले में सात नामजद और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मेरापुर गढ़िया निवासी पवन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इन्होंने बताया कि पिता जिलेदार सिंह, भाई विनीत, पंकज, किशन पाल के साथ खेत में पानी लगाने जा रहे थे।
जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर पिताजी के सगे भाई खुशीराम, संजय, नवीन, विपिन, धर्मवीर, अंकित, रामशंकर व पांच अन्य व्यक्तियों ने हमला बोल दिया। पिता को गोली मारकर घायल कर दिया। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि कोतवाल विनोद मिश्रा ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ चल रही है।