फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी विदाई: लावारिस शवों को अपनों की तरह मिलता है कंधा, अंतिम संस्कार के बिना नहीं रहता कोई भी शव

Fri, 28 May 2021 01:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा अनिल कनौजिया, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना महामारी के दौरान जहां लोग लावारिस शवों को छूने से भी कतराते हैं वहीं कन्नौज के तालग्राम कस्बे में कोई भी शव बिना अंतिम संस्कार के नहीं रहता है। जानिए क्यों...
विज्ञापन
लावारिस शव बिना अंतिम संस्कार के नहीं रहते - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम कस्बे में कोई भी लावारिस शव बिना अंतिम संस्कार के नहीं रहता है। लावारिस शवों को अपनों की तरह कंधा मिलता है। समाजसेवी शेर सिंह कफन से लेकर लकड़ी तक का इंतजाम करते हैं। वाहन की व्यवस्था न होने पर ट्रैक्टर उपलब्ध करवाते हैं। खुद गंगाघाट पहुंचकर पूरी मदद करते हैं।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद खाने के लिए लइया, चना व गुड़ का इंतजाम भी करवाते हैं। कस्बे के मोहल्ला तालाब कला निवासी शेर सिंह कई दशक से शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग कर रहे हैं। शेर सिंह ने बताया कि वह वर्ष 1991 में एक मौत पर श्रृंगीरामपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।

चिता को लगवाने से लेकर जलवाने तक में सहयोग किया। इससे मन को शांति मिली। इसी के बाद इस कार्य को अपना धर्म समझने लगे। कस्बा समेत आसपास के इलाके में किसी की मौत होने पर गंगा घाट जरूर जाते हैं। वाहन की व्यवस्था न होने पर अपना ट्रैक्टर मुफ्त में ले जाते हैं।
विज्ञापन


गरीबों के लिए कफन और लकड़ी अपने पास से खरीद कर देते हैं। शेर सिंह के बड़े भाई भारत सिंह सेना में सूबेदार हैं। तीसरे भाई ब्रजेश सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। चौथे भाई दिनेश यादव पूर्व चेयरमैन हैं। शेर सिंह बताते हैं कि वह अब तक 700 से अधिक लोगों के अंतिम संस्कार में सहयोग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें