फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में सवार किसान की जेब से दस हजार रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। टेंपो से परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे किसान की जेब से दस हजार रुपये पार कर दिए गए। टेंपो से उतरने पर जानकारी हुई। इसके बाद डायल 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम रकरा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रेमपुर से छिबरामऊ के लिए टेंपो पर सवार हुए। पश्चिमी बाईपास से टेंपो चालक ने एक युवक को पास में बैठा दिया। वह कांशीराम कालोनी के पास उतर गया।
थोड़ा आगे चलकर टेंपो चालक ने उन्हें भी उतार दिया। इसके बाद टेंपो को पश्चिमी बाईपास की ओर भगा ले गया। इस बीच जेब से रुपये पार हो चुके थे। टेंपो की तलाश में वह पश्चिमी बाईपास गए। वह नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें