फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में युवक को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के नरुइया गांव में जमीन की रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें युवक घायल हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नरुइया निवासी अंशू कुमार ने बताया कि गांव के भूरा, विपिन, विनीत व विनय से कृषि जमीन का विवाद चल रहा था। बुधवार को जमीन को लेकर कहासुनी होने लगी। इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग बचाने दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा जंग बहादुर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें