ठठिया। भुन्ना गांव में किसान की बेटी ने संदिग्ध हालात में कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भुन्ना गांव निवासी सुधीर कुमार की बेटी कोमल(24) मंगलवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह काफी देर तक न जागने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। कोमल का शव बेड पर पड़ा था। पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शरीर भारी होने से दुपट्टा टूट गया। इससे शव बेड पर गिर गया। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।