फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में छात्र को पीटा, परिवार पहुंचने पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। डुडवा बुजुर्ग गांव में मंगलवार को रंजिश के चलते छात्र को पीटने और तमंचे के बल पर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बेटे के साथ मारपीट की सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जानकारी पर सीओ सदर ने फोर्स के साथ पहुंचकर छानबीन शुरू की। पीड़ित पक्ष नेचार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डुडवा बुजुर्ग गांव निवासी मुश्ताक खान की गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। कई बार दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग हो चुकी है। मंगलवार दोपहर मुश्ताक का बेटा अनस अपने भाई गुफरान के साथ कोचिंग जा रहा था।
गली में दूसरे पक्ष के लोगों ने अनस को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। मुश्ताक का कहना है कि मारपीट करने के बाद वह लोग अनस को घर के अंदर खींच ले गए। तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर वह लोग पहुंचे तो उन पर फायरिंग व पथराव किया गया। हालांकि किसी को गोली या छर्रे नहीं लगे।
विज्ञापन

फायरिंग की जानकारी मिलने पर कोतवाल राजा दिनेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को हटाया। बाद में सीओ सदर शिव प्रताप सिंह भी फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन की। मुश्ताक ने गांव के दूसरे पक्ष के खिलाफ बेटे को बंधक बनाकर पीटने और तमंचा दिखाकर धमकाने की तहरीर दी है। उधर, सीओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों में रंजिश की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें