ठठिया (कन्नौज)। ट्रैक्टर की टक्कर से हुई किशोरी की मौत के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना ठठिया के कुढिना गांव निवासी सन्नो (17) पुत्री राजेंद्र गुप्ता रविवार शाम करीब पांच बजे खेतों की और जा रही थी। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने उसके टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। किशोरी के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए सोमवार को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। ट्रैक्टर को कब्जे मे ले लिया गया है। संवाद