फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी अमन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के ग्राम गदनपुर तुर्रा निवासी अमन चतुर्वेदी की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसका खुलासा उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अमन का शव उदयपुर गांव में ट्यूबवेल के कुएं में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम की कार्बन कॉपी में मौत का कारण एस्प्रेक्सिया (ऑक्सीजन की कमी) बताया गया था। चार दिन बाद मूल कॉपी पुलिस को मिली, इसमें आक्सीजन की कमी का कारण थ्रोटिन (गला घोंटना) बताया गया।
इसके बाद अमन की मां बबली पत्नी संतोष चतुर्वेदी ने गांव के छन्नू चतुर्वेदी पुत्र हरिमोहन चतुर्वेदी, लालू चतुर्वेदी पुत्र स्वतंत्र बाबू चतुर्वेदी और अनमोल शुक्ला पुत्र राकेश शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अमनोल मूल रूप से हरदोई जिले के ग्राम रंपुरा का निवासी है। बबली का आरोप है कि एक अगस्त की रात तीनों आरोपी एक अज्ञात के साथ अमन को बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए दो अगस्त को उसके कपड़े व मोबाइल लाकर दिए और ट्यूबवेल के कुएं में शव पड़ा होने की जानकारी दी थी। 15 दिन पहले अमन को मारने की कोशिश की थी। निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि हत्या, साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
करीबियों पर पहले से ही पुलिस को था संदेह
अमन का शव उदयपुर गांव के राणा प्रताप के नलकूप के कुएं में मिलने के बाद ही पुलिस के शक की सुई करीबियों की तरफ घूम गई थी। अमन का सबसे करीबी दोस्त अनमोल अभी तक फरार है, उसने पुलिस के संदेह को और गहरा कर दिया। गदनपुर गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर एकांत में स्थित नलकूप के कुुएं में अमन कैसे गिरा और इसका पता उसके दोस्तों को कैसे लगा यही पुलिस के शक का आधार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें