फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर सेल्समैन से पांच हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
जानकारी देता सेल्समैन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। बहन के बीमार होने की जानकारी देकर शुक्रवार को सीमेंट कंपनी के सेल्समैन को अमरूद की बगिया के पास बुलाकर तमंचे के बल पर बदमाशों ने पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। सेल्समैन ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बदरेपुर निवासी प्रवेश पांडेय पुत्र कमलेश पांडेय सीमेंट कंपनी में सेल्समैन हैं। वह शुक्रवार को वसूली करने नगर में आए थे। इस दौरान अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसकी बहन नीलू की तबियत खराब है और उसे वह सौ शय्या अस्पताल लेकर जा रहा है। प्रवेश सौ शय्या अस्पताल पहुंचा तो वहां बहन नहीं मिली। प्रवेश ने उसी नंबर पर फोन किया तो दूसरे तरफ से बात करने वाले ने अस्पताल से कुछ आगे निकल आने की बात कही। सौ शय्या अस्पताल से पांच सौ मीटर आगे एक अमरूद के पास पहुंचा।
बगिया से चार युवक निकले और तमंचे के बल पर मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने बोरा डालकर प्रवेश की पिटाई की और जेब से पांच हजार रुपये लूट लिए। तीन बाइकों से बदमाश छिबरामऊ की तरफ भाग गए। प्रवेश ने मामले की जानकारी अपने भाई प्रदीप पांडेय को दी। सेल्समैन ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें