फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पाट में बैरिकेडिंग तोड़कर फेंकी, पालिका ने कराया ठीक

विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर तोड़ी गई बैरीकेडिंग। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। हॉटस्पॉट जोन होने के बाद भी लोग संजीदगी नहीं बरत रहे हैं। पीपल चौराहे से सराय तक बनाए गए हॉटस्पॉट इलाके में रात के समय अराजक तत्वों ने बैरिकेडिंग को तोड़कर फेंक दिया। सुबह पालिका कर्मियों ने दोबारा से बैरिकेडिंग की। कई मोहल्लों में हॉटस्पॉट इलाकों में बैरिकेडिंग की बल्लियां गायब हो चुकी हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार कलां में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पीपल चौराहे से लेकर सराय तक बैरिकेडिंग सील कर दिया गया था। बुधवार रात पुलिस कर्मियों के हटते ही कुछ अराजकतत्वों ने इन बल्लियाें को तोड़कर फेंक दिया। सुबह जानकारी होने पर पालिका कर्मियों ने दोबारा बैरिकेडिंग लगवाई।
उधर, नगर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी, पीपल वाली गली, सुभाष नगर, त्रिपाठी नगर हॉटस्पॉट इलाकों में तो बैरिकेडिंग की बल्लियां तक गायब हो चुकी हैं जबकि इन मोहल्लों में हॉटस्पॉट की समय सीमा पूरी होने में अभी काफी समय शेष है। इस संबंध में एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि हॉटस्पॉट इलाकों में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने व बैरिकेडिंग को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें