फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगने से हुई थी विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। बेहटा में चारपाई पर मिले विवाहिता के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत फांसी से होने की पुष्टि हुई है। अब पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि बेहटा निवासी सीमा पत्नी हरिओम की मौत फांसी लगने से हुई थी।
विज्ञापन

सीमा के ससुरालीजन फरार हैं। बुधवार को सीमा का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। मृतका के मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मायके पक्ष से तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें