कन्नौज। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के उत्साह में इत्र नगरी भी राम मय हो गई। शहर से नगर और कस्बे तक श्रीराम भक्ति की सुगंध से महकते रहे। दिन में मंदिरों, स्कूलों, घरों में लोगों ने अखंडपाठ, पूजन के साथ मिठाइयां बांटी गईं और शाम होते ही देहरी-देहरी पर दीप जलाकर श्रीराम के जयकारे लगाए गए। श्रीराम और भक्त हनुमान के चित्रों से सुसज्जित ध्वज भी फहराते रहे।
शहर के बाबा गौरी शंकर कांवरिया सेवा समिति के तत्वाधान में भक्तों ने पूरे दिन भगवान श्रीराम, सीता व लक्ष्मण व की पूजा की। कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मकरंदनगर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेयी एवं प्रबंधक आरआर गुप्ता ने मां सरस्वती की वंदना के साथ की। राहुल चंदेल, रणवीर चौहान, मुकेश, आदेश,ब्रह्म स्वरूप आदि ने सुंदरकांड का पाठ किया। ब्रज किशोर त्रिपाठी, अभिषेक दुबे, धर्मेंद्र मिश्र, विवेक द्विवेदी, मोहित अवस्थी, अरविंद गौर, अवधेश मिश्र, प्रभात कटियार और आदेश शामिल रहे।
योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने चिंतामणि मंदिर में सुबह सजावट की और शाम को दीप जलाए। रेलवे रोड स्थिति हनुमान मंदिर, तिर्वा क्रासिंग स्थित बाला जी मंदिर में भी पूजा पाठ हुआ।
शाम के सात बजते ही शहर के गौरी शंकर मंदिर, चिंतामणि मंदिर और चियसर में च्वयन ऋषि का आश्रम दीपों के प्रकाश से जगमगाने लगे। युवाओं ने दीप जलाने के साथ आतिशबाजी छुड़ाई। आतिशबाजी से आसमान में रंग बिरंगी छटाओं से जगमगाने लगा। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार महामायी देवी मंदिर पर दोपहर में हवन पूजन और शाम को आरती के बाद मंदिर के आसपास माताओं बहनों ने आटे के 500 दीपक जलाए गए। महिलाओं ने घरों से बनकर लाई खीर को प्रसाद भी बांटा। अशोक कुमार दुबे, श्रीप्रकाश दुबे, रामनिवास तिवारी, फूल चन्द्र दुबे, सुभाष चंद्र दुबे, देवेन्द्र कुमार दुबे, पिंकू दुबे, कृष्ण चन्द्र दुबे, अखिलेश दुबे, नरेन्द्र रस्तोगी, अमित त्रिपाठी, गुड्डू दुबे, बैजनाथ, गोलू, सौरभ, मोनू शुक्ला, घनश्याम तिवारी, ओम नरायन सविता आदि शामिल रहे।
सांसद, पूर्व विधायक ने घर पर जलाए दीप
सांसद सुब्रत पाठक, पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, इत्र कारोबारी राम दीक्षित, वैभव दीक्षित, विशाल दीक्षित, पुरु दीक्षित, देव मिश्रा, पवन त्रिवेदी ने भी अपने मकानों में दीप जलाकर श्रीराम की अगवानी की।
तिर्वा में भी हुआ हवन-पूजन
तिर्वा। मंदिर के शिलान्यास को लेकर नगर के लोगों में उत्साह देखा गया। स्कूल व मंदिरों में हवन-पूजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अनिल कुुमार मिश्रा शिक्षकों के साथ श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद हवन-पूजन किया गया। कहा कि वर्ष 2020 भगवान श्रीराम का वर्ष कहा जायेगा। शिक्षक शिवानंद द्विवेदी, विद्यालय के कोषाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्त, प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र शामिल रहे। समाजसेवी अजय चतुर्वेदी ने काली मंदिर पर हवन-पूजन किया। गांधी चौराहे पर लगे झंडे लेकर लोगों ने अपने घरों पर लगा लिए। युवा सौरभ गुप्ता, संदीप भदौरिया, मोहित ने चौराहा पर झंडे लगाए थे। झंडे लगने से पूरा नगर भगवा रंग में रंग गया था।
गौरक्षा संघ ने हनुमान मंदिर में बांटी मिठाई
जलालपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास होते ही श्रीराम के जयकारे लगने लगे। गौ रक्षा संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ दुबे के नेतृत्व पदाधिकारी हनुमान मंदिर पहुंचे। हुनमान जी की पूजा-अर्चना के बाद लोगों को मिठाई बांटी। कुलदीप, डब्बू चौहान, प्रद्युम्न राठौर, दुर्गेश, शिवा, सौरव अवस्थी, राहुल और श्याम कुशवाहा मौजूद रहे। निवाजीपुरवा में अकिंत कटियार, अश्वनी कटियार और जगतपुर में किशनचंद्र्र, सर्वेश कुमार, राम सनेही ने आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी मनाई।