फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
01सीएचबीपी60: सड़क पर पड़ीं मारपीट में घायल महिलाएं।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में लाठियां चलीं
महिलाओं समेत कई लोग घायल, दोनों पक्षों पर रिपोर्ट
क्रासर
समाजसेवी के ट्वीट करने पर हरकत में आई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। ग्राम रायपुर में शनिवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलने से कई लोग घायल हो गए। सूचना के बावजूद पुलिस न पहुंचने पर समाजसेवी ने एसपी को ट्वीट किया तो थाना पुलिस हरकत में आई और घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।
रायपुर गांव की मीना देवी पत्नी दिनेश कुमार अपने गिरे हुए मकान से ईंटे निकाल रही थीं। उसका आरोप है कि पड़ोसी रमेश, उमेश, सुरेश पुत्र सालिगराम, जयदेवी, रामप्यारी, लौंगश्री और वीरेंद्र पुत्र शोभाराम ने उसके साथ के साथ लाठियों से मारपीट कर दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गई। बचाने आई सुनारो देवी पत्नी रोहन सिंह, अनीता देवी पत्नी इंद्रपाल को भी घर में घुसकर पीटा और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के उमेश की पत्नी रामप्यारी का आरोप है कि जेठानी जयदेवी के साथ भूसा भरने अपने मकान में जा रही थी। इस दौरान गुड़िया पत्नी दिनेश, सुनारी देवी पत्नी रोहन, लक्ष्मी पुत्री रोहन ने रास्ते से निकलने को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। रोहन पुत्र घासीराम ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने विवाद की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। समाजसेवी सोमेश नायक ने पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह को ट्वीट कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें