फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की चार दुकानों से प्याज-लहसुन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरगांवा(कन्नौज)। सब्जी के बढ़ रहे दामों के बीच फुटपाथ पर लगी सब्जी की दुकानों पर चोरी का सिलसिला जिले में बढ़ता जा रहा है। मिरगांवा में चोरों ने फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले चार पटरी की दुकानों को निशाना बनाया। दुकानों से करीब 20 हजार रुपये के प्याज, लहसुन और टमाटर चोरी हो गए। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मिरगांवा में जीटी रोड किनारे फुटपाथ पर कई दुकानदार सब्जी लगाकर गुजारा करते हैं। सब्जी बेचने के बाद दुकानदार तिरपाल से सुरक्षित ढककर घर चले जाते हैं। शनिवार की रात चोरों ने इरफान पुत्र यासीन, नवी आलम पुत्र मुशीर, दुर्गेश पुत्र वीरेंद्र और कल्लू की दुकान का तिरपाल हटाकर करीब 20 हजार के प्याज, लहसुन और टमाटर पार कर दिए। सुबह फुटपाथ पर बिखरी दुकानों को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक रणधीर सिंह गौर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से बातचीत की। इससे पहले गुरुवार को सदर कोतवाली में कलक्ट्रेट रोड के पास दो दुकानों से प्याज चोरी हुआ। सब्जी की दुकानों में बढ़ रही चोरी की वारदातों से दुकानदारों में दहशत है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि छानबीन कर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें