फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कड़ाके की ठंड में पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाते हुए चोरों ने परचून की दुकान को निशाना बनाया। रात को ताले तोड़कर दो लाख का सामान पार कर दिया। सुबह टूटे देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। व्यापारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव फिरोजपुर तारन गांव निवासी देवेश कुशवाहा पुत्र राम प्रसाद की जलालपुर पनवारा में गोवर्धनी तिराहा के पास परचून की दुकान है। शनिवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। तभी रात करीब 12 बजे चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में रखी चीनी, घी, पान-मसाला पार कर दिया। सुबह दुकान के टूटे ताले देखकर स्थानीय लोगों ने देवेश को चोरी की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। जलालपुर पनवारा चौकी पुलिस ने पहुंच कर मुआयना किया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि करीब दो लाख सामान चोरी हो गया। वहीं व्यापारियों ने सर्दी के मौसम में रात को गश्त बढ़ाने की मांग की है। जिससे चोरी की वारदातों की रोकथाम हो सके। सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जल्द चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें