फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र के गदोरा गांव में पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। एक-दूसरे पर मिर्च पाउडर व धूल फेंकी गई। इसमें दो महिलाएं घायल हो गई। करीब आधा घंटे तक चले बवाल का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। एसपी ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव गदोरा में नीरज का पड़ोसी मनोज के बीच पट्टे की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा रहा। क्षेत्रीय लेखपाल ने कई बार पैमाइश भी की। इसके बाद भी दोनों एक ही जगह पर कब्जा करना चाहता है। सोमवार को नीरज कुमार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसका मनोज कुमार के पक्ष ने विरोध किया। इससे दोनों पक्षों के लोग आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। महिलाएं घरों से मिर्च पाउडर लेकर एक दूसरे की आंखों में झोंकने लगीं। इस दौरान नीरज की पत्नी राधादेवी और बेटी रेखा घायल हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई मारपीट का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें