फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिहार कॉलोनी से बरामद लहन नष्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पुलिस ने कोतवाली से चंद कदम दूरी स्थित गिहार कॉलोनी में अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई से गिहार कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां से बरामद सैकड़ों लीटर लहन नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को एसआई हरिओम गुप्ता, महिला एसआई निर्मला सिंह, बहबलपुर चौकी इंचार्ज संजेश कुमार, मंडी चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल गिहार कॉलोनी पहुंचा। भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर गिहार कॉलोनी में हड़कंप मच गया। यहां के कई युवा पीछे के रास्ते से भाग निकले। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घराें में रखे हजारों लीटर लहन को नष्ट कर दिया। पुलिस ने घरों में मौजूद महिलाओं को शराब बनाकर इसका कारोबार न करने की चेतावनी दी। एसआई हरिओम गुप्ता ने बताया कि मौके से पचास लीटर अवैध शराब को बरामद किया गया है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें