फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के लिए..
विज्ञापन

बंद कमरे में मिला अधेड़ का शव
- परिजनों ने जताई हार्ट अटैक से मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर की गीतापुरम कालोनी में अधेड़ का शव कमरे में मिला। परिजनों ने फाटक का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम मौथा निवासी भारत सिंह (42) पुत्र स्व. रामपाल सिंह नगर की गीतापुरम कालोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। उनके भतीजे विक्रांत सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम करीब चार बजे उसके चाचा ने फोन कर सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की। इस पर वह मौके पर पहुंचे और आवाज लगाते रहे, लेकिन गेट नहीं खोला गया। पुलिस की मौजूदगी में फाटक का ताला तोड़ा गया तो अंदर भारत सिंह का शव पड़ा मिला। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें