फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : जमानत पर छूटे आरोपी ने दुष्कर्म का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने जमानत पर जेल से छूटने के बाद पीड़िता की बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की मानीमऊ चौकी के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने रामकुमार दोहरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि रामकुमार ने 13 मई 2019 को उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया था और फिर हत्या कर दी थी। इसके बाद से रामकुमार दोहरे जेल में था।
करीब 15 दिन पूर्व वह जमानत पर छूट आया है। तीन जुलाई को वह खेतों की ओर जा रही थी। इस दौरान रामकुमार ने रास्ता घेरकर दुष्कर्म का प्रयास किया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें