सदर कोतवाली में कोतवाली प्रभारी विकास राय को तहरीर देते राम काज सेवा समिति के सदस्य।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। चोरों ने शहर के रेलवे रोड पर स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर का ताला तोड़ दिया। चोर मंगलवार रात दानपात्रों से 45 हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह दानपात्र टूटे देखकर श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ गई। यह जगह सरायमीरा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर है।
रेलवे रोड मोड़ पर प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर है। मंगलवार रात मुख्य गेट पर लगे ताले तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद दानपात्रों को तोड़कर नगदी पार कर दी। सुबह दानपात्रों को टूटा देखकर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सदर कोतवाली प्रभारी विकास राय को राम काज सेवा समिति के सदस्य विनय पांडेय ने चोरी की तहरीर दी। विनय पांडेय ने बताया कि दानपात्रों में करीब 40 से 45 हजार रुपये थे। कोतवाल ने चोरों को गिरफ्तार कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।