फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही अनुदेशक को टक्कर मार फिसली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। स्कूल बंद होने के बाद घर जाने के लिए सड़क पार कर रहीं अनुदेशक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। अनुदेशक को टक्कर मारने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में अनुदेशक और बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

सौरिख के मोहल्ला सदर बाजार निवासी पल्लवी (32) भगवंतपुर के कंपोजिट विद्यालय में अनुदेशक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को विद्यालय बंद होने के बाद घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। सामने से आ रहे राजापुर गांव निवासी बाइक सवार मोहित ने पल्लवी को टक्कर मार दी। मोहित की बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उधर से गुजर रहे डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी प्रशांत वर्मा ने घायलों को देख गाड़ी रुकवा ली और एंबुलेंस से दोनों को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद मोहित को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई व पल्लवी को जिला अस्पताल कन्नौज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें