फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पुत्र और पल्लेदार से मारपीट, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ट्रक पर अनाज लादकर भाग रहे चालक और हेल्पर को रोकने पर व्यापारी के पुत्र व पल्लेदार को लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया गया। आढ़ती ने चालक और हेल्पर के खिलाफ तालग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उत्तरीपूरा निवासी बृजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव में उनकी गल्ले की आढ़त है। बुधवार की शाम को फारमार्ट सर्विस ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक पर अनाज के पैकेज लोड हो रहे थे। 35 टन माल लोड कराने की बात हुई थी, लेकिन ट्रक चालक नाजिम और उसका हेल्पर 37 टन माल लादने की जबरदस्ती कर रहे थे। करीब चार सौ पैकेट अनाज ट्रक पर लोड हो गया था। इसी दौरान चालक ने ट्रक दौड़ाने का प्रयास किया तो पुत्र वैभव दीक्षित ने रोकने की कोशिश की। इस पर हेल्पर और चालक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। वैभव के पेट में मुंह से काटकर जख्म कर दिया। बचाने पहुंचे पल्लेदार कल्लू के सिर में लोहे की रॉड मार दी। थाना प्रभारी पीएन वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें