छिबरामऊ। दिव्यांग को छोड़कर लौट रहे युवक के साथ रास्ते में कुछ लोगों ने मारपीट की और कार पर पथराव कर दिया। भाई ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीट दिया और जंजीर और अंगूठी छीन ली। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
ग्राम राजारामपुर निवासी जैकी मंगलवार को कार से ग्राम नगला भीम निवासी दिव्यांग युवक को छोड़कर लौट रहे थे। गांव के बाहर कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। कार तेज चलाने की शिकायत करते हुए गाली गलौज की। विरोध पर मारपीट करते हुए कार पर पथराव कर दिया। विवाद की सूचना पर पहुंचे जैकी के भाई महिपाल सिंह ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीट दिया। आरोप है कि ग्रामीण उसकी जंजीर व अंगूठी छीनकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि जांच कराई जा रही है।