फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का जंगला तोड़कर नकदी,जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। डायट रोड के सामने केशव नगर मोहल्ले में बंद मकान की मुख्य दीवार में लगा जंगला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरा पार कर दिए। गृहस्वामिनी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

केशव नगर निवासी उदय प्रताप की 20 जून को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पत्नी सुनीता व अन्य परिजन घर में ताला लगाकर पैतृक गांव भूड़ नगरिया थाना बेवर चले गए थे। मंगलवार की रात चोर मुख्य दीवार में लगा जंगला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखे बक्से से सोने की चार अंगूठी, एक जंजीर, एक मटर माला, चार जोड़ी पायलें व दस हजार रुपये चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने फोन से घर में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें